24 Apr 2024, 16:44:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में भूकंप भूकंप के तेज झटके, सुनामी नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 18 2018 11:15AM | Updated Date: May 18 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई गई। भूकंप के कारण फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी भी जारी नहीं की है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र कांटो क्षेत्र में टोक्यो के पूर्व में स्थित शीबा में जमीन के भीतर 50 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप स्थानीय समयानुसार अपराह्न 12.12 बजे के आसपास आया। भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी या दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »