28 Mar 2024, 19:15:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प.बंगाल में हिंसा : बीजेपी बोलीं - सीएम ममता बनर्जी कर रहीं हैं 'खूनी राजनीति'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 5:35PM | Updated Date: Apr 26 2018 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए हिंसक हमलों की कठोर भर्त्सना की और तृणमूल सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'खूनी' करार देते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने जानबूझ कर हिंसा भड़काने और लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है।
 
भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी, पश्चिम बंगाल के नेताओं मुकुल रॉय, राहुल सिन्हा, रूपा गांगुली, केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में ये आरोप लगाए। इस मौके पर राज्य के बीरभूम, उत्तरी 24 परगना, नंदीग्राम आदि स्थानों से 50 से अधिक ऐसे भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे जो हिंसक हमलों में बुरी तरह से घायल हुए थे।
 
रॉय ने कहा कि पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों में राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस की सांठगांठ से तृणमूल कांग्रेस के हिंसक कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खंड विकास अधिकारी या अनुमंडलीय विकास अधिकारी के कार्यालय में नामांकन दाखिल करने नहीं जाने दिया और जिन्होंने नामांकन दाखिल करने का प्रयास किया, उन्हें लहूलुहान कर दिया गया। गोली, छुरे और बम चलाये गये। कांग्रेस एवं वाममोर्चे के कार्यकर्ताओं के साथ भी ऐसा ही हिंसक बर्ताव किया गया।    
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »