28 Mar 2024, 23:13:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमित शाह बोले - राहुल गांधी को संविधान का बचाने वाला या साम्राज्य बचाने वाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2018 5:14PM | Updated Date: Apr 23 2018 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार से संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी और मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा उन्‍हें दलित विरोधी पार्टी कहा। वहीं दूसरी ओर, बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को संविधान का बचानेवाला या साम्राज्य बचाने वाला कहा है। अमित शाह ने अपने फेसबुक पेज पर कांग्रेस पार्टी को समाज को बांटनेवाली पार्टी बताया है।
 
उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ समाज में विभाजन और नफरत फैलाने वाली पार्टी है। राहुल गांधी और उनकी पार्टी जल्दी से जल्दी अपनी पार्टी की नौटंकी और गुस्से के दिखावे को बंद करे। उन्होंने कांग्रसे पर आरोप लगाते हुए कहा,  कांग्रेस लोकतंत्र का शासन नहीं चाहती, बल्कि वंशवाद का शासन चाहती है।
 
इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आंदोलन का मजाक बना रहे हैं।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संविधान बचाओ अभियान न केवल हास्यपूर्ण है बल्कि विडंबनापूर्ण भी है। आजादी के बाद अगर किसी पार्टी ने संविधान को कुचला है तो वह है कांग्रेस पार्टी और एकबार फिर वह ऐसा करने जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »