29 Mar 2024, 11:31:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले 4.13 करोड़ रुपए जब्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2018 10:49AM | Updated Date: Apr 22 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कर्नाटक में आयकर विभाग ने 4.13 करोड़ रुपए की बरामदगी की, जिसमें 97 फीसदी नोट दो हजार और 500 रुपए के हैं। यह बड़ी राशि ऐसे समय पकड़ी गई, जब राज्य में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। हाल ही देश में कई स्थानों पर नकदी का संकट सामने आया था। कई स्थानों पर एटीएम में पैसे नहीं थे। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने अपनी जांच इकाइयों से कहा था कि वे इन गतिविधियों पर नजर रखें।
 
इसी के चलते कर्नाटक में यह बड़ा मामला पकड़ने में सफलता मिली। विभाग ने कहा चुनाव प्रक्रिया अभी आरंभ हुई है और ऐसे में बेंगलुरु में विभाग की जांच शाखा ने 4.13 करोड़ की नकदी और 4.42 किलोग्राम सोने के गहने बरामद किए हैं। उसने कहा इन बरामदगी का सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि राज्य में 12 मई को मतदान होना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »