25 Apr 2024, 04:42:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बीआरआई से संबद्ध आठ देशों को मिले चीन निर्मित 50 विमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2018 10:38AM | Updated Date: Apr 22 2018 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) से जुड़े आठ देशों को चीन निर्मित करीब 50 विमान दिए गए हैं। यात्री और मालवाहक विमान के रूप में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। चीन की हरबिन एयरक्रॉफ्ट इंडस्ट्री ग्रुप (एचएआइजी) कंपनी लिमिटेड ने बताया कि 17 अप्रैल को दो वाई-12ई विमान नेपाल को दिए गए। इनका इस्तेमाल कम दूरी की घरेलू उड़ान के लिए किया जाएगा। सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक इससे पहले नेपाल ने 2014 और 2017 में दो वाई-12ई विमान खरीदे थे।
 
इन विमानों ने करीब 1,725 सुरक्षित उड़ान घंटे पूरे किए हैं। नेपाल में 2015 के भूंकप के बाद सामान आपूर्ति में इस विमान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उत्तर-पूर्व चीन के हरबिन स्थित एचएआईजी बोइंग और एयरबस जैसी अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों को पुर्जों की आपूर्ति करती है। इसके अलावा वह हेलिकॉप्टर और हलके विमान समेत कई तरह के विमान विकसित करती है। उसने अमेरिका और रूस समेत करीब 30 देशों को वाई-12 सिरीज के विमान बेचे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »