19 Apr 2024, 20:53:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सौ प्रभावशाली हस्तियों में शामिल प्रधानमंत्री शेख हसीना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2018 10:29AM | Updated Date: Apr 22 2018 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना न्यूयॉर्क की साप्ताहिक पत्रिका टाइम्स की विश्व की सौ प्रभावशाली हस्तियों में शुमार की गई हैं। वर्ष 2018 के लिए विश्व की सौ प्रभावशाली हस्तियों के नामों की सूची गुरुवार को प्रकाशित की गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन भी इस सूची में शामिल हैं।
 
हसीना द्वारा रोहिंग्या मुस्लिमों के लिए निर्वहन की गई मानवीय भूमिका के मद्देनजर उन्हें इस सूची में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2017 में हसीना फोर्ब्स पत्रिका की विश्व में सौ सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल की गई थीं। इसके साथ ही फोर्ब्स की विश्व राजनीति में 22 सर्वाधिक शक्तिशाली नेताओं की अन्य सूची में भी उनका नाम था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »