29 Mar 2024, 06:37:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बर्लिन में 70 वर्ष पुराना बम मिलने पर खाली करवाया रेलवे स्टेशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 11:13AM | Updated Date: Apr 21 2018 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। बर्लिन में सेंट्रल रेलवे स्टेशन के पास द्वितीय विश्वयुद्ध काल का एक बम मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई । बम को निष्क्रिय करने वाले विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। किसी अनहोनी की आशंका को टालने के लिए प्रशासन ने रेलवे स्टेशन और इमारत के आसपास के इलाके को खाली करा लिया।
 
पुलिस ने युद्ध के 70 से अधिक वर्षों बाद मिले 500 किलोग्राम के बम को निष्क्रिय करने के लिए अभियान चलाने की घोषणा की है। पुलिस ने रेलगाड़ियों, ट्रॉम और बसों को रोक दिया या उनके मार्ग बदल दिए गए। अधिकारियों ने मध्य रेलवे स्टेशन के उत्तर में इमारत स्थल के आसपास 800 मीटर (यार्ड) के दायरे में स्थित क्षेत्र को निषिद्ध घोषित किया है। क्षेत्र में स्थित निवासियों और कर्मचारियों को वहां से जाने के लिए कहा गया है। पुलिस ने बताया ै कि जब तक अनुमति नहीं दी जाए वे तब तक इस क्षेत्र में लौटकर नहीं आएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »