29 Mar 2024, 20:09:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में भूकंप से तीन लोगों की मौत, दो सप्ताह का आपातकाल घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2018 10:49AM | Updated Date: Apr 20 2018 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया में आए भूकंप की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई। भूकंप के बाद इंडोनेशिया में दो सप्ताह का आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
 
इंडोनेशिया की मौसम एवं भू-भौतिकी एजेंसी ने बताया कि बुधवार को आए भूकंप का केंद्र जावा प्रांत के घनी आबादी वाले जिले केबुमेन से 52 किलोमीटर उत्तर में चार किलोमीटर की गहराई पर था। मध्य जावा की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सारवो प्रमाना ने बताया कि प्रांत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की चपेट में आकर कुल तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें एक 13 वर्षीय किशोर शामिल है।
 
उन्होंने बताया कि आपदा में घायल हुए 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 2,100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रांत में 14 दिन के आपात राहत अवधि की घोषणा की गई है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी सुतोपो पुरवो ने बताया कि भूकंप के चलते 300 से अधिक घरों के साथ कई स्कूलों एवं मस्जिदों को भी नुकसान पहुंचा है। अभी भी नुकसान का आकलन जारी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »