19 Apr 2024, 03:51:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थाईलैंड में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़, कई लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2018 10:51AM | Updated Date: Apr 19 2018 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्रैंकफर्ट। जर्मन पुलिस ने बुधवार को कई राज्यों में 62 चकलाघरों, कार्यालयों और घरों पर छापा मार कर थाईलैंड के वेश्यावृत्ति रैकेट के संबंध में संदिग्ध मानव तस्करी मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस ने कहा कि बल के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है जिसमें 1500 से अधिक अधिकारियों, वकीलों और आयकर अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर छापा मारा और इस दौरान 26 से 66 वर्ष आयु के 56 लोगों को गिरफ्तार किया। माना जा रहा है कि इनका संबंध मानव तस्करी, जबरन वेश्यावृत्ति कराने, दलाली करने और कर अपवंचना करने  जैसे अपराधों से है। 
 
फ्रैंकफर्ट महाभियोजक कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा कि शक व्यक्त किया जा रहा है कि एक 59 वर्षीय थाई महिला अपने 62 वर्षीय जर्मन सहयोगी के साथ थाईलैंड से अनेक महिलाओं और किन्नरों को टूरिस्ट वीजा पर जर्मनी लाई थी और इन्हें वेश्यावृत्ति के पेशे में धकेल दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »