20 Apr 2024, 00:31:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में नाबालिग से रेप और हत्या के बाद भड़की हिंसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2018 12:10PM | Updated Date: Apr 18 2018 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। नाबालिग लड़की के लिए न्याय की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने से एक शख्स की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है रविवार से लापता लड़की का शव शहर के मांघोपीर इलाके में सोमवार देर रात झाड़ियों से बरामद किया गया। मंगलवार को उसकी पहचान बलूच इलाके ओरंगी टाउन निवासी के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार गला दबाकर हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था।
 
रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने लड़की के शव को ओरंगी सड़क पर रखकर अधिकारियों से घटना की जांच और इस जघन्य अपराध के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो भीड़ हिंसक हो उठी। अंतत: पुलिस ने लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की, जिससे दो प्रदर्शनकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक अब्दुल रहमान नामक घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »