28 Mar 2024, 22:27:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाचने से मना करने पर गर्भवती गायिका की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 10:29AM | Updated Date: Apr 13 2018 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान में महिलाओं के खिलाफ हो रहे कू्रर अपराधों में एक और मामला सामने आया है। यहां एक गर्भवती गायिका गाने के लिए खड़ी नहीं हो सकी तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि यह हत्या दो दिन पहले हुई, लेकिन इस घटना का वीडियो अब सामाने आया है। समीना समून (24) कांगा गांव में एक इवेंट में गाने पहुंची थीं।
 
कार्यक्रम के दौरान तारीक अहमद जतोई नामक शख्स ने समीना को गाने के लिए उठने को कहा। समीना ने उठने से मना कर दिया, क्योंकि वह गर्भवती थीं। जतोई को यह नागवार गुजरा, जो नशे में धुत था और उसने समीना को गोली मार दी।  हालांकि वीडियो में नजर आ रहा है कि समीना खड़ी होकर गा रही हैं और लोग उन पर पैसे फेंक रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद ही गोली चला दी गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »