28 Mar 2024, 21:50:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस को डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी - हमारी मिसाइलें आ रही हैं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2018 11:28AM | Updated Date: Apr 12 2018 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। सीरिया को लेकर अमेरिका और रूस के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित रासायनिक हमले के बाद सीरिया में तेज सैन्य कार्रवाई के लिए रूस को तैयार रहने को कहा है। एक दिन पहले रूस ने कहा था कि वह सीरिया की ओर आने वाली अमेरिका की प्रत्येक मिसाइल को ध्वस्त कर देगा। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने ट्वीट किया कि ‘रूस ने सीरिया की ओर आने वाली मिसाइलों को खत्म करने की कसम ली है। तो फिर तैयार हो जाओ रूस, क्योंकि मिसाइलें आ रही हैं, वो भी अच्छी, नई और उन्नत।’ उन्होंने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद का साथ दिए जाने पर रूस की आलोचना भी की।
 
ट्रंप के ट्वीट के जवाब में रूस के विदेश मंत्रालय ने फेसबुक पर की अपनी पोस्ट में लिखा ‘उन्नत मिसाइलों को आतंकवादियों की ओर उड़ना चाहिए, एक वैध सरकार की ओर नहीं।’ विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा अमेरिका की ओर से कोई भी मिसाइल हमला सीरिया के डोउमा क्षेत्र में रासायनिक हमले के सबूत मिटाने का प्रयास हो सकता है। डोउमा में शनिवार को कथित रासायनिक हमले हुए थे।
 
घंटेभर में ही अलापा सहयोग का राग
मिसाइल हमले की धमकी देने के घंटेभर के भीतर ही ट्रंप ने वर्तमान हालात को हथियारों की दौड़ की संज्ञा देते हुए इसे खत्म करने राग भी अलापा। उन्होंने कहा रूस के साथ हमारे संबंध शीतयुद्ध के समय से भी खराब हैं। रूस को चाहिए कि वह हमें उसकी अर्थव्यवस्था में मदद करने दे। सभी देशों को मिलकर हथियारों की दौड़ को रोकना होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »