29 Mar 2024, 19:00:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्‍तान : रेप के बाद आठ साल की बच्ची को जिंदा जलाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 12:00PM | Updated Date: Apr 11 2018 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जला दिया गया। यहां से करीब 200 किलोमीटर दूर साहीवाल जिले के चिचावतनी में हुई इस नृशंस घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और मुख्य जीटी रोड घंटों तक जाम कर दिया। पुलिस द्वारा यह आश्वासन दिए जाने पर कि मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है, प्रदर्शनकारी वहां से हटे।
 
पुलिस के अनुसार चिचावतनी के सरकारी बालिका उच्च विद्यालय की कक्षा दूसरी की छात्रा रविवार को कुछ सामान खरीदने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजन और पड़ोसियों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो एक सुनसान गली में वह बेहोश और जली हुई हालत में मिली। उसके पूरे शरीर पर जलने के निशान थे।
 
उसे तहसील मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां से लाहौर के जिन्ना अस्पताल रैफर किया है। जिन्ना अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अब्दुल जब्बार के अनुसार बच्ची ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी आतिफ इकराम ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। हालांकि जांच के बाद ही पता चलेगा कि वारदात उसी ने की या नहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »