19 Apr 2024, 08:34:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शाह के बयान पर राहुल का पलटवार - देश में दो गैर जानवर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2018 1:08PM | Updated Date: Apr 8 2018 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान को अपमानजनक बताया, जिसमें उन्होंने विपक्ष की तुलना जानवरों से की थी। राहुल ने कहा कि शाह के बयान से उनकी मानसिकता का पता चलता है, जिसमें दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और यहां तक कि उनकी पार्टी के नेताओं को व्यर्थ समझा गया।
 
राहुल ने तंज कसते हुए कहा देश में पीएम मोदी और अमित शाह को छोड़कर सब जानवर हैं। पत्रकारों से बात करते हुए राहुल ने कहा अमित शाह पूरे विपक्ष को जानवर कह रहे हैं, भाजपा-आरएसएस का बुनियादी दृष्टिकोण है कि इस देश में केवल दो गैर जानवर हैं। एक नरेंद्र मोदी और दूसरे अमित शाह। राहुल ने आगे कहा कि वह शाह के बयान को अपमानजनक मानते हैं, लेकिन ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते।
 
शाह पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा देश में केवल दो या तीन लोग हैं, जो सब कुछ करने योग्य हैं। वे सब कुछ समझते हैं और बाकी सब लोग बेकार लोग हैं। राहुल ने आगे कहा इसमें न केवल दलित, बल्कि आदिवासी, अल्पसंख्यक भी हैं। यह यहीं खत्म नहीं होता है। इसमें आडवाणी, मनोहर जोशी और यहां तक कि गडकरी तथा हर व्यक्ति शामिल है।
 
मुंबई की सभा में ये कहा था शाह ने
बता दें कि शाह ने भाजपा के स्थापना दिवस पर मुंबई में एक रैली में कहा था कि 2019 (चुनाव) के लिए उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। विपक्षी एकजुटता की कोशिश हो रही है। जब भारी बाढ़ आती है तो सब कुछ बह जाता है। केवल एक वटवृक्ष बचता है और बढ़ते पानी से खुद को बचाने के लिए सांप, नेवला, कुत्ते, बिल्लियां और अन्य जानवर साथ आ जाते हैं। उन्होंने कहा था मोदी बाढ़ की वजह से सभी बिल्ली-कुत्ते, सांप और नेवला मुकाबला करने साथ आ रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »