29 Mar 2024, 21:07:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मुस्लिम पैदा हुई थी, अपना धर्म कभी नहीं बदलूंगी: खुशबू सुंदर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2018 11:59AM | Updated Date: Apr 8 2018 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में आ चुकी दक्षिण भारतीय अभिनेत्री और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता खुशबू सुंदर ने एक बार फिर ऐसा ट्वीट किया है, जिस पर विवाद हो सकता है। खुशबू ने ट्वीट कर कहा है कि मैं पैदा भी मुस्लिम हुई थी और मुस्लिम ही मरूंगी। अपना धर्म कभी नहीं बदलूंगी, क्योंकि यह कोई अहमियत नहीं रखता। मैं धर्म के नियमों के अनुसार नहीं जी सकती। मैं करुणा, मानवता, समानता, समान अधिकार, सशक्तिकरण, खासकर महिलाओं का सशक्तिकरण, सद्भाव, विविधता और खुशी के साथ जीऊंगी। मेरा मानना है कि इसके लिए भाजपा के नियम अलग हैं।
 
मुंबई में जन्मी खुशबू का असली नाम नखत खान है। इस पर कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि खुशबू अपनी असल पहचान छुपा रही हैं। कुछ ट्रोलर्स ने तो यहां तक कहा कि वह एक पाकिस्तानी हैं। इस पर खुशबू ने करारा जवाब देते हुए कहा था कि कुछ ट्रोलर्स ने मेरे बारे में एक डिस्कवरी की है कि मेरा नाम नखत खान है।
 
यह नाम मुझे मेरे माता-पिता ने जन्म के समय दिया था। हां, मैं खान हूं। हाल ही में खुशबू ने नागा साधुओं का मजाक उड़ाते हुए एक ट्वीट किया था, जिस पर काफी हंगामा हुआ। ट्वीट में खुशबू ने नागा साधुओं की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि भाजपा द्वारा शासित विधानसभाएं कुछ दिनों में ऐसी ही नजर आएंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »