29 Mar 2024, 15:05:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

घुसपैठ रोकने के लिए अमेरिका तैनात करेगा नेशनल गार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2018 11:13AM | Updated Date: Apr 8 2018 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। यूएस-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने को लेकर दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने यह साफ कर दिया है कि वह मैक्सिको से लगती करीब 3140 किमी की सीमा पर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड तैनात करेगा। इसके लिए फिलहाल एरिजोना और टेक्सास ने 400 जवानों को भेजने का फैसला कर लिया है। इसके बावजूद सीमा पर करीब चार हजार जवानों की कमी रह जाएगी।
 
अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल होने वाले लोगों में 90 फीसदी मैक्सिको सीमा से अमेरिका में घुसते हैं। इस बाबत सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में करीब 60 लाख मैक्सिकन ऐसे हैं, जो अवैध रूप से यहां रह रहे हैं, जिनके पास कागजात तक नहीं हैं।
 
ट्रंप प्रशासन के दौरान घुसपैठ में कमी: इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि 45 वर्षों में पहली बार इस सीमा से अवैध घुसपैठ में जबरदस्त कमी आई है। इसके लिए उन्होंने वहां तैनात गार्ड को बधाई भी दी। हालांकि इसके बाद भी समस्या पूरी तरह थमी नहीं है। मैक्सिको से लगती सीमा पर हो रही अवैध घुसपैठ वर्षों पुराना विवाद है, जो लगातार अमेरिका को परेशान किए हुए है। फिलहाल इससे ट्रंप को दो-चार होना पड़ रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »