29 Mar 2024, 20:58:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

3 दिन की यात्रा पर दिल्‍ली पहुंचे नेपाली PM, राजनाथ ने किया स्‍वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 12:18PM | Updated Date: Apr 6 2018 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आज दिल्‍ली पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री ओली का स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे।
 
भारत में नेपाल के कार्यवाहक राजदूत भरतराज रेग्मी और अन्य भी ओली के स्वागत के लिए हवाई अड्डा पहुंचे थे। ओली की आधिकारिक भारत यात्रा में उनके साथ 54 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी है। उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज शाम एक संक्षिप्त बैठक निर्धारित है। नेपाली प्रधानमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ में बैठक करेंगे।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »