29 Mar 2024, 14:11:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नशेड़ी ने जिन मां-बेटे को टक्कर मारी, वे उसी की पत्नी और बेटा निकले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2018 10:35AM | Updated Date: Apr 4 2018 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में हिट एंड रन का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। एक नशेड़ी कार चालक ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सवार महिला और बच्चे को जोरदार टक्कर मारी और मौके पर रुकने के बजाय भाग निकला। घटना के दूसरे दिन उसे पता चला कि उक्त हादसे का शिकार कोई और नहीं, बल्कि खुद उसकी पत्नी और बेटा ही हुए हैं।
 
चाइना के शैंडांग प्रांत के ट्राइबा शहर में हुए इस हादसे में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घायल मां व बच्चे को इमरजेंसी सेवा की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया, वहीं महिला आईसीयू में भर्ती है। इस मामले में पुलिस ने झांग को गिरफ्तार कर लिया है।
 
हादसे में घायल बेटे की अस्पताल में हो गई मौत
घटना के दूसरे दिन झांग को जब पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल ले जाकर हादसे का शिकार हुई महिला व बच्चे को दिखाया, तब उसे पता चला कि वह अपने ही बेटे की मौत का कारण बन गया। दरअसल, उस वक्त वह शराब के नशे में था।
 
अस्पताल में बीवी-बच्चे को देख उड़े होश
अगले दिन जब उसे उक्त दुर्घटना का शिकार हुए लोगों के बारे में बताकर दिखाया गया तो झांग के होश उड़ गए। दरअसल, नशे में तेज गति से कार चलाकर वह अपने बेटे की मौत और पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने का कारण बना। झांग ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के यहां परिवार के साथ डिनर करने गया था।
वहां से वह अपनी वैन में, जबकि उसकी पत्नी और बेटा बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। पार्टी में झांग ने अत्यधिक शराब पी ली थी और नशे के कारण यह हादसा कर बैठा। झांग के मुताबिक दुर्घटना के बाद हड़बड़ी में उसने यह भी नहीं देखा कि हादसे का शिकार कौन लोग हुए हैं और अनजाने में अपने ही बीवी-बच्चे को सड़क पर तड़पता छोड़ भाग गया था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »