29 Mar 2024, 13:08:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CBSE पेपर लीक - छात्रों को बड़ी राहत - दोबारा नहीं होगा 10वीं का गणित का पेपर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 1:01PM | Updated Date: Apr 3 2018 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) का गणित का पेपर देश में कहीं भी दोबारा नहीं होगा। सीबीएसई ने आज यह साफ कर दिया है। सीबीएसई ने इसकी आधिकारिक घोषणा आज कर दी है। सीबीएसई के मुताबिक पेपर लीक का असर नहीं पाया गया है इसलिए पेपर दोबारा नहीं कराने का फैसला लिया गया है।
 
सीबीएसई के मुताबिक यह फैसला आंसरशीट के मूल्यांकन और विश्लेषण करने के बाद लिया गया है। जिसमें लीक का कोई प्रभाव नहीं पाया गया है। यह खबर 1.7 मिलियन स्टूडेंट्स के लिए एक राहत भरी खबर हो सकती है, जिन्होंने 28 मार्च को परीक्षा दी थी।  
 
दरअसल बोर्ड ने जब से 12वीं और 10वीं की परीक्षा दोबारा लेने के लिए कहा है तब से बोर्ड को स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों की तरफ से विरोध का सामना करना पड़ रहा था। आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से 12वीं बोर्ड का अर्थशा और 10वीं बोर्ड का गणित का पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया था। इसके साथ ही परीक्षा दोबारा करवाने का फैसला किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »