20 Apr 2024, 11:16:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महिलाकर्मी ने यूएन के शीर्ष अधिकारी पर लगाया यौन शोषण का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2018 12:26PM | Updated Date: Apr 1 2018 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र की एक महिला कर्मचारी ने संगठन के एक शीर्ष अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही यह आरोप भी लगाया कि विश्व के इस सबसे बड़े संगठन ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को एक इंटरव्यू में यूएनएड्स की कर्मचारी मार्टिना ब्रोस्त्रोम ने यूएन असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल लुइज लॉरेंस पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि लॉरेंस उसे पकड़कर होटल की लिफ्ट में ले गए और बलपूर्वक किस करने की कोशिश की। मार्टिना के अनुसार वर्ष 2015 में भी कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने उसे खींचकर अपने कमरे में ले जाने की कोशिश की थी। ब्रोस्त्रोम यूएनएड्स में पॉलिसी एडवाइजर हैं। यह संगठन विश्वभर में एड्स पर काम करता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »