29 Mar 2024, 06:08:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी भारत के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं : गिरिराज सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2018 8:49PM | Updated Date: Mar 31 2018 8:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। अपने बयानों के कारण हमेशा विवादों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को इलाहबाद पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि बिहार-बंगाल और गुजरात में हुए साम्प्रदायिक दंगों के लिए राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। इस तरह की घटनाएं वहीं हो रही हैं, जहां बहुसंख्यक हिंदू कमजोर हो रहे हैं।
 
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में हिंदुओं को बांटने की कोशिश की है। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि वे गुजरात में जनेऊ पहनते हैं और वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस बीफ पार्टी करती है। कांग्रेस और राहुल गांधी साजिश के तहत सामाजिक समरसता को कमजोर करते हुए हिंदुओं को आपस में बांटने का काम कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ये साजिश देशहित में नहीं है। राहुल गांधी हिंदुओं को आपस में बांटकर भारत के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। देश में अवॉर्ड वापसी वाले लोग चाहते हैं कि हिंदू समाज बंट जाए लेकिन बीजेपी चाहती है कि पूरा समाज एक हो और सनातन धर्म एकजुट हो जाए। बीजेपी यही चाहती है कि देश खंडित न हो। उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए उन्हें बहुरूपिया करार दिया और कहा कि हिंदू जहां भी कमजोर हो रहा है वहां बिहार और बंगाल जैसी घटनाएं हो रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »