23 Apr 2024, 18:41:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नेपाल प्रधानमंत्री ओली छह अप्रैल को आएगे भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2018 8:26PM | Updated Date: Mar 30 2018 8:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली छह अप्रैल को तीन दिन की भारत यात्रा पर आएगे। ओली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी राधिका शाक्य तथा एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। विदेश मंत्रालय की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार ओली अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक करने के अलावा राष्ट्रपति राम नाथ कोंविद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मिलेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कुछ अन्य मंत्री नेपाली प्रधानमंत्री से मिलेंगे। भारत और नेपाल के बीच लम्बे समय से दोस्ताना संबंध और सहयोग है। नेपाल के प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों को के आपसी संबंध को और प्रगाढ करने तथा सहयोग बढाने का अवसर मिलेगा। ओली पंतनगर स्थित जी बी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भी जाएगे। पहली बार प्रधानमंत्री बनने पर वह 2016 में 18 से 26 फरवरी तक भारत यात्रा पर रहे थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »