29 Mar 2024, 14:48:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दिमाग के आॅपरेशन के दौरान मरीज बजाती रही बांसुरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2018 12:33PM | Updated Date: Mar 30 2018 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। आॅपरेशन का नाम सुनकर ही जहां आमतौर पर कई लोगों के होश उड़ जाते हैं, वहीं अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित मेमोरियल हरमन हॉस्पिटल में एक महिला मरीज के आॅपरेशन के दौरान हैरतअंगेज कर देने वाला वाकया सामने आया। यहां भर्ती मरीज एना हेनरी के दिमाग का आॅपरेशन चल रहा था और इस दौरान वे पूरे समय बांसुरी बजाती रहीं।
 
दरअसल, एना के हाथ में वंशानुगत रोग के कारण झटके लगते थे। इसके चलते उन्हें ह्यूस्टन के इस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एना को इस शारीरिक समस्या से मुक्ति छुटकारा दिलाने के लिए डॉक्टरों ने उनके दिमाग का आॅपरेशन किया। आॅपरेशन थिएटर में एक ओर डॉक्टर व नर्स सर्जरी में व्यस्त थे तो दूसरी ओर आॅपरेशन टेबल पर लेटी एना उन्हें बांसुरी की धुन सुना रही थीं। 
 
डॉक्टरों के मुताबिक एना के मस्तिष्क को सर्जरी के जरिये उत्तेजना प्रदान करना थी, जिसके लिए उन्हें जगाए रखना जरूरी था, ताकि यह जांचा जा सके कि जो उपचार उन्हें दिया जा रहा है वह सही है या नहीं। वहीं एना खुद भी अपनी क्षमता जांच सकें। पेशे से बांसुरीवादक एना को हाथों में आने वाले झटकों से निजात दिलाने के लिए डॉक्टरों ने उनके मस्तिष्क में इलेक्ट्रोड्स स्थापित किए। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »