23 Apr 2024, 21:23:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

वेनेजुएला की जेल में दंगे - 68 लोगों की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 12:15PM | Updated Date: Mar 29 2018 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बुधवार को वेनेजुएला के उत्तरी शहर वैलेंसिया की एक जेल में दंगा भड़कने से दो महिलाओं समेत 68 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जेल में कैदियों के बीच हाथापाई हुई थी, जिसने बाद में दंगे का रूप ले लिया। इस दंगे का फायदा उठाने के चक्कर में कुछ कैदियों ने जेल से भागने की कोशिश की।
 
ये दंगा इतना भड़क गया था कि पुलिस को हालात काबू करने के लिए उन पर गोलियां चलानी पड़ी। इस घटना के बाद मृतकों के परिजन की जेल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। एक न्यूज एंजेसी ने अटॉर्नी जनरल तारिक विलियम साब से मिली जानकारी बताते हुए कहा कि इस घटना की जांच 4 प्रॉसिक्यूटर कर रहे हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »