19 Apr 2024, 13:11:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इतने प्रतिशत बढ़ी हावई यात्रियों की संख्या, यह एयरलाइंस रही अव्वल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 8:06PM | Updated Date: Mar 19 2018 8:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के विमानन क्षेत्र की ऊंची उड़ान फरवरी में लगातार 42वें महीने जारी रही और हवाई यात्रियों की संख्या 24.14 प्रतिशत बढ़कर एक करोड़ सात लाख से ज्यादा रही। नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, फरवरी में एक करोड़ साल लाख 44 हजार लोगों ने हवाई यात्रा की जबकि पिछले साल फरवरी में यह संख्या 86 लाख 55 हजार रही थी। यह लगातार 42वां महीना है जब घरेलू मार्गों पर हवाई यात्रियों की संख्या दहाई अंक में बढ़ी है। साल के पहले दो महीने में जनवरी और फरवरी के दौरान हवाई यात्रियों की कुल संख्या 21.80 फीसदी बढ़कर दो करोड़ 22 लाख 09 हजार पर पहुंच गयी। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 39.9 प्रतिशत रही और 42.90 लाख यात्रियों ने इसकी सेवा ली। जेट एयरवेज 14.6 प्रतिशत के साथ दूसरे और एयर इंडिया 13.2 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही। स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी 12.4 प्रतिशत, गोएयर की 9.5 प्रतिशत, एयर एशिया की 4.2 प्रतिशत और विस्तारा की 3.6 प्रतिशत रही। भरी सीटें या पैसेंजर लोड फैक्टर (पीएलएफ) के मामले में स्पाइसजेट एक बार फिर शीर्ष पर रही। उसका पीएलएफ 96.3 प्रतिशत दर्ज किया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »