25 Apr 2024, 01:22:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गिरिराज सिंह के बयान पर राबड़ी देवी का पलटवार, पूरी भाजपा को घेरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2018 5:31PM | Updated Date: Mar 15 2018 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। आररिया सीट से आरजेडी उम्मीदवार सरफराज आलम की जीत के बाद केंद्रीय मंत्री गरिराज सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि अब अररिया आतंकियों का गढ़ बन जाएगा। इस बयान पर पलटवार करते हुए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने बीजेपी और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने न केवल सिंह को बल्कि पूरी भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूरे देश के आतंकवादी बीजेपी के दफ्तर में बैठते हैं। जनता ने जवाब दिया है इसलिए बौखलाए हैं, बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता रास्ता दिखा रही है, वाणी को वश में रखें, अररिया की जनता से माफी मांगे, वरना 2019 में जनता माफ नहीं करेगी। आरजेडी नेता और राबड़ी देवी के पुत्र तेजस्वी यादव ने भी गिरिराज सिंह पर हमला किया है। तेजस्वी यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, यह शख्स केन्द्र मंत्री है लेकिन दुर्भाग्य से वह यह नहीं जानते हैं कि बिहार और दिल्ली में उनकी ही सरकार है, यदि वह और बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में विश्वास नहीं करते हैं तो वह उनसे समर्थन वापस लेने को क्यों नहीं कहते हैं, यह नीतीश कुमार के लिए बेहद शर्म की बात है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »