20 Apr 2024, 05:05:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

23 मार्च को घोषणा-पत्र जारी करेगी हाफिज सईद की नई पार्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 11:02AM | Updated Date: Mar 14 2018 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। जमात उद दावा के प्रमुख और मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की नई पार्टी मिली मुस्लिम लीग (एमएमएल) ने कहा है कि वह अपने पहले स्थापना दिवस 23 मार्च को घोषणा-पत्र जारी करेगी। इस वर्ष होने जा रहे चुनाव से पहले पाकिस्तान की एक अदालत ने राजनीतिक दल के रूप में इसके पंजीकरण की अड़चन दूर कर दी है। आमचुनाव में पार्टी सभी क्षेत्र में अपने प्रत्याशी उतारेगी।
 
पाकिस्तान सरकार ने हाफिज के संगठन जमात उद दावा और फलह ए इनसानियत की सभी चल-अचल संपत्ति जब्त कर ली थी। इसके अलावा देश में उसके सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान चुनाव आयोग के फैसले को खारिज कर दिया। आयोग ने एमएमएल की राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत करने की अर्जी ठुकरा दी थी। आने वाले दिनों में आयोग एमएमएल के भविष्य के बारे में फैसला लेगा। आयोग ने गृह मंत्रालय की सिफारिश पर हाफिज की पार्टी की अर्जी नामंजूर की थी। गृह मंत्रालय ने कहा था कि एमएमएल का प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के साथ संबंध है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »