20 Apr 2024, 08:40:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अयोध्या विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 10:41AM | Updated Date: Mar 14 2018 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। अयोध्या के हिन्दू और मुस्लिम पक्षकारों एवं धर्मगुरुओं ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद मामले पर आज से हो रही सुनवाई अब निरंतर होनी चाहिए। श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष एवं मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि बुधवार से शुरू हो रहे रामजन्मभूमि विवाद की सुनवाई लगातार होनी चाहिए क्योंकि देश के सम्पूर्ण हिन्दू चाहता है कि अयोध्या में सौहार्दपूर्ण वातावरण में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जन्मस्थल पर पूजा और पाठ नित्य हो रहा है केवल मंदिर को भव्यता देनी है।
 
विवादित श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सतेन्द्र दास ने कहा कि देश के उच्चतम न्यायालय में बुधवार से होने वाली रामजन्मभूमि मामले की सुनवाई अब रुकनी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका निपटारा इसलिए अब आवश्यक हो गया है कि देश में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे। उन्होंने कहा कि जहां रामलला विराजमान हैं उसी स्थान पर भगवान राम का जन्मस्थान है। इसको उच्च न्यायालय ने भी अपने आदेश में कहा है। काफी समय से भगवान राम टाटपट्टी में हैं, इसलिए अब वहां मंदिर बनना आवश्यक हो गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »