17 Apr 2024, 04:14:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

NDA में दरार- नहीं हो सकी सुलह, TDP के दोनों मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 10:21AM | Updated Date: Mar 9 2018 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। केंद्र सरकार में टीडीपी के दोनों मंत्रियों अशोक गजपति राजू और वाईएस चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मोदी सरकार में अशोक गजपति राजू  नागरिक उड्डयन मंत्री और वाईएस चौधरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं। इस्तीफा देने के बाद वाईएस चौधरी ने कहा कि हम एनडीए का हिस्सा बने रहेंगे लेकिन कोई मंत्रीपद नहीं लेंगे।

इससे पहले भाजपा और टीडीपी के रिश्तों में आई दरार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू से की फोन पर बात की थी, लेकिन सुलह नहीं हो सकी। उधर, आंध्रप्रदेश की नायडू सरकार से भाजपा के दो मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया है।  गौर हो कि बजट 2018-19 के पेश होने के बाद से आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य देने की मांग में तेजी आ गई है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »