26 Apr 2024, 05:27:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विपक्ष के तीखे तेवर बरकरार - राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2018 12:48PM | Updated Date: Mar 8 2018 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शून्यकाल में महिला दिवस पर एक घंटे की विशेष चर्चा के बाद विपक्षी सदस्यों के तीखे तेवरों को देखते हुए गुरूवार को राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस तरह सदन में लगातार चौथे दिन प्रश्नकाल नहीं हो सका तथा सदस्यों को सवाल पूछने का मौका नहीं मिला। 
 
महिला दिवस पर चर्चा समाप्त होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने को कहा अन्ना द्रमुक और कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के सदस्य अपनी जगहों से उठकर हाथों में पोस्टर लिए हुए आसन की ओर बढ़े। इस पर  वेंकैया नायडू ने केवल इतना कहा कि पोस्टर न लहराएं। विपक्षी सदस्य आसन के निकट पहुंच पाते इससे पहले ही उन्होंने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी। इससे विपक्षी सदस्य अपनी जगहों पर अवाक खड़े रहे गए। 
 
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में घोटाले, आन्ध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने तथा कावेरी प्रबंधन बोर्ड के गठन के मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के साथ साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का घटक दल तेलुगु देशम पार्टी पिछले तीन दिनों से सदन में हंगामा कर रहे हैं जिससे संसद में कोई कामकाज नहीं हो सका है। 
 
इससे पहले सुबह नायडू ने विधायी कामकाज निपटाने के बाद सदस्यों को शून्यकाल के दौरान महिला दिवस पर अपने विचार रखने का मौका दिया पर यह चर्चा समाप्त होते ही विपक्षी सदस्यों के तेवर देखते हुए उन्होंने कार्यवाही   दो बजे तक स्थगित कर दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »