24 Apr 2024, 00:14:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

झांसी में भाजयुमो अध्यक्ष पद के लिए रस्साकशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 4:08PM | Updated Date: Mar 7 2018 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। देश भर मे तेजी से लोकप्रिय हो रही भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के साथ जुडने के लालसा राजनीति से जुड़ाव रखने वालों के बीच तेज होती जा रही है ऐसी ही स्थिति यहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा  (भाजयुमो) के अध्यक्ष पद के लिए देखने को मिल रही है। पार्टी की युवा इकाई के मुखिया की जिम्मेदारी संभालने को अभी तक चार युवाओं ने महानगर अध्यक्ष पद के लिए दावा ठोंक दिया है। भाजपा का युवा मोर्चा ,नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के समय से ही भंग चल रहा है। महानगर में भाजपा की पकड काफी मजबूत है
 
और राजनीति में ऊंचा मुकाम पाने के लिए महानगर अध्यक्ष का रास्ता सबसे अच्छा है। इस कारण यह पद पाने के लिए हर कोई लालायित है। छात्र राजनीति से ही भाजपा के लिए सक्रिय बीकेडी के पूर्व छात्रसंघ महामंत्री नितिन वाजपेयी, परमजीत सिंह मन्नी, दिगंत चतुर्वेदी और विनीत खटीक ने महानगर अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारी की है। चारों दावेदार पार्टी के लिए मजबूत हैं लिहाजा किसी एक नाम पर मुहर लगाने में संगठन को परेशानी आ रही है।
 
सूत्रों के अनुसार भाजपा इस पद पर जातीय संतुलन साधने की कोशिश में है। मुख्य संगठन में जिलाध्यक्ष का पद ब्राह्मण व महानगर अध्यक्ष का पद वैश्य के पास है। इसी तरह सदर विधायक जहां ब्राह्मण हैं वहीं महापौर वैश्य समुदाय से है। लिहाजा पार्टी सवर्ण की बजाय किसी अन्य वर्ग से युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाने की योजना है। युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष पद पिछड़ावर्ग के पास है। ऐसे में दलित को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »