19 Apr 2024, 08:37:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

प्रवीण तोगड़िया के खिलाफ कौन रच रहा है खौफनाक साजिश?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 4:03PM | Updated Date: Mar 7 2018 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने उनके खिलाफ बड़ी साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है। तोगड़िया ने कहा कि उन्हें मारने की कोशिश की जा रही है। दरअसल बुधवार को गुजरात के सूरत जिले के कामरेज क्षेत्र में उनके वाहन को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, हालांकि घटना में तोगड़िया को कोई चोट नहीं आयी। इस घटना को लेकर तोगड़िया ने कहा है कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि पिछले दिनों वे रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए थे। जिसे लेकर तोगड़िया ने आरोप लगाया था कि उनका एनकाउंटर कराये जाने की आशंका के चलते वह गुपचुप राजस्थान जाना चाहते थे पर बीच में ही बेहोश हो गये थे। पुलिस ने उनके बयान का खंडन किया था।

तोगड़िया ने यहां बाजाप्ता तौर पर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया और आरोप लगाया कि जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा के अनुरूप उन्हें हमेशा उनके वाहन के आगे और पीछे इस्कॉर्ट वाहन मिलते हैं पर आज सुबह जब वह वड़ोदरा से सूरत के लिए निकले तो सूरत ग्राम्य क्षेत्र में उनके वाहन के पीछे का इस्कॉर्ट वाहन नहीं था। पुलिस को इस्कॉर्ट नहीं देने की सूचना थी और ट्रक ने जिस अंदाज में उनकी गाड़ी को धक्का मारा और सायरन बजाने के बावजूद ब्रेक नहीं लगाया वह संदेह पैदा करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें विहिप से हटा नहीं पाने पर दूसरे रास्ते अपनाये जा रहे हैं। पहले उनके खिलाफ एक के बाद एक पुराने मामले में वारंट जारी हुए थे। इनमें 21 साल पुराना एक मामला और राजस्थान में पहले ही समाप्त हो चुका एक मामला भी था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »