29 Mar 2024, 20:33:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी को सम्मान न देना BSF जवान को पड़ा महंगा, कटा 7 दिन का वेतन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 11:54AM | Updated Date: Mar 7 2018 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मान न देना महंगा पड़ गया। जवान संजीव कुमार द्वारा पीएम मोदी से जुड़ी चर्चा के दौरान उनके नाम के आगे 'माननीय' या 'श्री' न लगाने पर उसका सात दिन का वेतन काट लिया गया है। बीएसएफ का कहना है कि जवान द्वारा पीएम नाम के आगे सम्मानजनक शब्द का इस्तेमाल न करना अपमान है इसलिए उसे यह सजा दी गई।

ये कहा था जवान ने
घटना पश्चिम बंगाल में नादिया जिले की बीएसएफ 15वीं बटालियन हेडक्वार्टर की बताई जा रही है। 21 फरवरी को जीरो परेड के दौरान जवान संजीव कुमार ने ‘मोदी प्रोग्राम’ शब्द का इस्तेमाल किया था। जिस पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर अनुप लाल भगत ने नाराजगी जताई। उन्होंने जवान संजीव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्णय लिया। 
 
कई अधिकारी बता रहे...  
संजीव के खिलाफ बीएसएफ एक्ट की धारा 40 (व्यवस्था के प्रति पक्षपात और बल का अनुशासन) के तहत 'दोषी' पाया गया जिसके बाद उसके वेतन काटने की सजा सुनाई गई। हालांकि बीएसएफ के कई अधिकारी इस सजा को गैर जरूरी बता रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह सजा सख्त है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »