20 Apr 2024, 14:21:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत लौटना चाहता है दाऊद, लेकिन सरकार से रखीं ये बड़ी मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 10:45AM | Updated Date: Mar 7 2018 10:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दाऊद इब्राहिम ने एक बार फिर भारत लौटने की इच्छा जताई है। भारत में दाऊद के वकील श्याम केसवानी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंडरवर्ल्ड डॉन कुछ शर्तों के साथ भारत लौटना चाहता है लेकिन भारत सरकार को उसकी शर्तें मंजूर नहीं हैं। 
 
सेंट्रल जेल में रखने की मांग
केसवानी ने यह बात थाने कोर्ट के बाहर कही। जहां वह दाऊद के भाई इकबाल इब्राहिम पर चल रहे उगाही के मामले की सुनवाई के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि दाऊद चाहता है कि उसे भारत में सबसे सुरक्षित जेलों में से एक मुंबई के आर्थर रोड सेंट्रल जेल में ही रखा जाए। 
 
पहले भी जताई थी इच्‍छा 
केसवानी ने कहा कि दाऊद ने कुछ साल पहले भी भारत आने की इच्छा जताई थी। उस दौरान उसने जाने मानें वकील राम जेठमलानी से बात भी की थी। 
 
कसाब को भी रखा गया था इस जेल में
गौरतलब है कि आर्थर रोड जेल वही जेल है जहां मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी देने से पहले चार साल तक रखा गया था। 
 
राज ठाकरे ने भी कहीं थी ये बात
दाऊद के भारत लौटने की इच्छा को लेकर केसवानी का यह बयान महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के उस बयान के छह महीने बाद आया है जिसमें उन्होंने भी दाऊद के बारे में ऐसा ही कुछ कहा था। उस दौरान राज ठाकरे ने कहा था कि दाऊद इब्राहिम काफी बीमार है और भारत लौटना चाहता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »