20 Apr 2024, 15:16:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल आठ मार्च से फिर विदेश दौरे पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2018 8:19PM | Updated Date: Mar 6 2018 8:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के दौरान देश से बाहर रहने पर भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इटली से वापसी के बाद अब आठ मार्च से फिर विदेश यात्रा पर जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष तीन दिवसीय विदेश यात्रा के दौरान आठ और नौ मार्च को सिंगापुर तथा दस मार्च को मलेशिया में रहेंगे। सिंगापुर  में वह भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे तथा भारतीय पेशेवरों और उद्योगपतियों के साथ बैठक करेंगे।

मलेशिया में श्री गांधी वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। वह भारतीय मूल के व्यापारियों और कामगारों को भी संबोधित कर सकते हैं। गांधी ने होली के मौके पर इटली जाने से पहले ट्वीट किया था कि वह अपनी 93 वर्षीय नानी से मिलने जा रहे हैं। त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय विधानसभाओं के चुनाव परिणाम घोषित होने के दौरान गांधी की गैर मौजूदगी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने चुटकी लेते हुए कहा था कि उन्हें व्हाट्सऐप से पता है कि इटली में भी चुनाव हैं। गांधी इससे पहले अमेरिका और बहरीन में भी भारतीय मूल के लोगों को संबोधित कर चुके हैं । अपने संबोधन में उन्होंने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की कड़ी आलोचना की थी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »