20 Apr 2024, 18:01:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

श्री श्री बोले - अयोध्या विवाद नहीं सुलझा तो देश बन जाएगा सीरिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 2:11PM | Updated Date: Mar 5 2018 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने अयोध्या विवाद को लेकर सोमवार को एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अयोध्या विवाद नहीं सुलझा तो देश सीरिया बन जाएगा। 
 
मुसलमान समझे यह बात
रविशंकर ने कहा कि अयोध्या विवाद को अदालत के बाहर ही सुलझाया जाना चाहिए। भगवान राम को किसी दूसरी जगह पैदा नहीं कराया जा सकता। मुसलमानों को राम जन्मभूमि पर दावा छोड़कर मिशाल पेश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को यह बात समझनी चाहिए कि अयोध्या उनका धार्मिक स्थल नहीं है।
 
अदालत से इस मसले का समाधान होना मुश्किल
रविशंकर ने कहा कि अदालत से इस मसले का समाधान होना मुश्किल है। अदालत ने फैसला दे भी दिया तो जो पक्ष अदालत में हार जाएगा, वह शुरू में तो इसे स्वीकार कर लेगा पर बाद में विवाद फिर शुरू हो जाएगा। श्री श्री ने कहा कि जो लोग मेरे प्रयास की आलोचना कर रहे हैं, वे विवाद को खत्म नहीं होने देना चाहते।
 
श्री श्री ने मौलाना नदवी का किया बचाव
श्री श्री रविशंकर ने मौलाना सलमान नदवी का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें इस प्रकरण पर किसी भी तरह से पैसे का ऑफर नहीं दिया गया है। यह वही नदवी हैं जिन्होंने कोर्ट से बाहर सुलह समझौते का समर्थन किया था, जिनके सुझाव को मुस्लिम पसर्नल लॉ बोर्ड ने खारिज करते हुए बोर्ड से बाहर ही कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »