20 Apr 2024, 07:29:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रिश्‍तों में पड़ी खटास को मीठा करने जून में चीन जा रहे हैं पीएम मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 10:53AM | Updated Date: Mar 5 2018 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली/बीजिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में आयोजित होने वाले 'शंघाई कोआॅपरेशन आॅर्गेनाइजेशन' (एससीओ) समिट में भाग लेने के लिए चीन जाएंगे। माना जा रहा है कि मोदी के इस दौरे के बाद भारत-चीन के रिश्तों पर जमी बर्फ पिघल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी के इस दौरे से पहले दोनों देशों के बीच प्रमुख स्तर पर वार्ता के आसार हैं।
 
सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों की विशेषज्ञ टीमें क्रॉसबॉर्डर नदियों के सिलसिले में 26 से 30 मार्च तक अहम मुलाकात करेंगी। इस मीटिंग में दोनों देश एक-दूसरे के यहां बहने वाली नदियों से जुड़ी अहम जानकारियों को साझा करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले साल डोकलाम विवाद के बाद चीन ने भारत के साथ हाइड्रोलॉजिकल डाटा शेयर करने से इनकार कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »