24 Apr 2024, 19:39:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मोदी-शाह के 'घर' में भी जम कर मना पूर्वोत्तर की जीत का जश्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2018 7:19PM | Updated Date: Mar 3 2018 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। पूर्वोत्तर विशेष रूप से त्रिपुरा के हालिया विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा की जबरदस्त जीत का जश्न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के गृह प्रदेश गुजरात में भी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जम कर मनाया। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री की विकास यात्रा और नये भारत के उनके संकल्प और श्री शाह की कुशल रणनीति को दिया। रूपाणी ने कहा कि इसी वजह से लंबे समय से वाम दलों का गढ़ रहे त्रिपुरा में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। उधर, पार्टी कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, महेसाणा, वापी समेत विभिन्न स्थानों पर पटाखे फोड़ कर और मिठाइयां खिला कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान जम कर गुलाल और अबीर भी उड़ाया गया। एक पार्टी कार्यकर्ता ने कहा कि इस जीत से यह बात स्पष्ट है कि भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल करेगी और मोदी राज की वापसी होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »