25 Apr 2024, 14:31:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कुरान और कम्प्यूटर सम्बन्धी मोदी का बयान संकीर्ण सोच- कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2018 7:14PM | Updated Date: Mar 1 2018 7:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मुस्लिम युवकों के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कम्प्यूटर सम्बन्धी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की आलोचना करते हुए कि इससे उनकी संकीर्ण मानसिकता का पता लगता है। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां पार्टी मुख्यालय मे प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल के जवाब में  कहा कि यह  दुर्भाग्यपूर्ण है कि मोदी धर्म के आधार पर ज्ञान -विज्ञान का आकलन कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने सवाल किया कि क्या हिंदू,जैन ,सिख या ईसाई धर्म के युवकों को कम्प्यूटर की जानकारी नहीं होनी चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि समय में हर व्यक्ति को आधुनिकता की ओर बढ़ना होगा।

सूचना -प्रौद्योगिकी की जानकारी और उसमें महारत हासिल करना वक्त की मांग है लेकिन धर्म के आधार पर ज्ञान -विज्ञान का आकलन करना श्री मोदी की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि श्री मोदी ने भारत यात्रा पर आए जॉर्डन के सुल्तान अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन के 'इस्लामिक विरासत : सद्भावना एवं उदारता' विषय पर व्याख्यान के मौके पर अपने संबोधन में कहा कि सबसे ज्यादा जÞरूरत यह है कि हमारे युवा एक तरफ मानवीय इस्लाम से जुड़े हों और दूसरी तरफ आधुनिक विज्ञान और तरक्की के साधनों का इस्तेमाल भी कर सकें। उन्होंने कहा,पूरी ख़ुशहाली,समग्र विकास तभी संभव है जब मुस्लिम युवाओं के एक हाथ में कुरान शरीफ हो तो दूसरे में कंप्यूटर।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »