18 Apr 2024, 14:44:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरियाई सेना हर दिन पांच घंटे नहीं करेगी विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 3:07PM | Updated Date: Feb 27 2018 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। सीरिया में चल रहे संघर्ष को लेकर रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सीरियाई सेना घौता में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में प्रत्येक दिन पांच घंटे तक संघर्ष विराम का पालन करते हुये हमले नहीं करेगी।  
यह सीमित संघर्ष विराम मंगलवार से शुरू हो गया है और इसका उद्देश्य युद्ध में फंसे हुये नागरिकों को विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके से निकालना है। सीरिया में रूस के निगरानी केन्द्र के प्रमुख मेजर-जनरल यूरी येवतुशेंको के हवाले से बताया गया है कि विद्रोहियों ने महिलाओं तथा बच्चों समेत सैकड़ों लोगों को बंधक बना रखा है। यह निगरानी केन्द्र सीरियाई सरकार के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्र से बीमार एवं घायलों को बाहर निकालने के कार्य में जुटा हुआ है। 
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सीरिया में 30 दिनों के लिये संघर्ष विराम का आह्वान किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »