25 Apr 2024, 21:58:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीदेवी को सरप्राइज देना चाहते थे बोनी कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 2:57PM | Updated Date: Feb 26 2018 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकार श्रीदेवी को शनिवार रात दिल का दौरा पड़ने के दौरान उनके पहले पति बोनी कपूर भी वहां मौजूद थे। बोनी कपूर अपनी पत्नी श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए वहां पहुंचे थे, लेकिन उनकी सरप्राइज देने की ये खुशी उस वक्त मातम में बदल गईं जब श्रीदेवी, बोनी कपूर के साथ डेट पर जाने के लिए तैयार होने के लिए वॉशरूम में गईं और बाहर नहीं आईं।
उनके परिवार के एक करीबी स्रोत के अनुसार कपूर मुम्बई से दुबई पहुंचे थे और शाम लगभग साढ़े पांच बजे जुमेराह एमिरात टॉवर्स होटल में श्रीदेवी के कमरे में पहुंचे थे। वह उन्हें सरप्राइज डिनर पर ले जाने वाले थे। 'खलीज टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक कपूर ने श्रीदेवी को जगाया और उनमें करीब 15 मिनट बातचीत हुई। इसके बाद उन्होंने श्रीदेवी को डिनर के लिए आमंत्रित किया। उसके बाद श्रीदेवी वॉशरूम चली गईं। जब 15 मिनट तक वह बाहर नहीं आईं, तो कपूर  ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें पुकारा। कोई जवाब न मिलने पर वह दरवाजा तोड़कर वॉशरूम में दाखिल हो गए। उन्होंने देखा कि श्रीदेवी बाथटॅब में अचेत अवस्था में थीं। उन्हें फौरन राशिद हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »