20 Apr 2024, 02:32:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

परमाणु मुद्दे पर वार्ता के लिए चोल साबित होंगे अहम कड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2018 2:00PM | Updated Date: Feb 23 2018 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। उत्तर कोरियाई अधिकारी किम योंग चोल दक्षिण कोरिया में चल रहे शीतकालीन ओलंपिक के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि अंतर कोरियाई और परमाणु मुद्दे पर वार्ता के लिए चोल अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। क्योंकि चोल को इन मुद्दों पर चर्चा के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। दक्षिण कोरिया की सरकारी संवाद समिति योन्हाप ने खुफिया एजेंसी के द्वारा एक सांसद कांग सियोक हो को दी गयी जानकारी के हवाले से इसकी पुष्टि की है।
हालांकि हो ने संवाददाताओं से कहा,"अनुमान लगाया जा सकता है लेकिन यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता कि किम योंग चोल ने आदेश दिया।"  किम योंग चोल पूर्व में उत्तर कोरिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी रीकोनाइंसेंस जनरल ब्यूरो के प्रमुख थे। उनके कार्यकाल के दौरान चैओनैन डूबने की घटना हुई थी। उत्तर कोरिया ने इस घटना में अपना हाथ होने से साफ इंकार किया था जिसमें 46 नाविकों की डूबने से मौत हो गयी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »