20 Apr 2024, 12:18:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रम्प का समर्थन, छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 2:58PM | Updated Date: Feb 22 2018 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालही में शिक्षकों को हथियार देने का समर्थन किया है, वहीं फ्लोरिडा हाई स्कूल में गोलीबारी की घटना से जुड़े छात्रों ने सांसदों से राइफलों की बिक्री को प्रतिबंधित करने की मांग की है। स्कूली छात्रों ने अपनी इस मांग को लेकर आंदोलन की शुरुआत भी कर दी है।  
किशोरों और माता-पिता समेत अभिभावकों के समूह ने व्हाट हाउस और टालाहासी में फ्लोरिडा स्टेट हाउस में अभूतपूर्व प्रदर्शन किये। इनमें कुछ लोगों ने स्टेट हाउस में सांसदों के समक्ष अपनी मांगें भी रखीं। देश के विभिन्न इलाकों में साथी छात्रों ने बुधवार को क्लासरूम बहिष्कार कर रैलियां आयोजित कीं।  
अमेरिकी राष्ट्रपति ने उस प्रस्ताव का भी समर्थन किया, जिसका प्रचार गन लॉबी समूह नेशनल राइफल एसोसिएशन करता रहा है। उन्होंने अध्यापकों और अन्य स्टाफ को बंदूकों से लैस करने की मांग का 'मजबूती' से समर्थन भी किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »