29 Mar 2024, 13:46:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एक हफ्ते के भारत दौरे पर आज दिल्‍ली पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप के बेटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2018 11:10AM | Updated Date: Feb 20 2018 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे आज भारत दौर पर दिल्‍ली पहुंचे। ये उनकी पहली भारत यात्रा है। वह भारत के एक सप्ताह के दौरे पर हैं। 
 
लॉन्‍च करेंगे 'ट्रंप टावर्स' 
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर गुरुग्राम में अपने लग्‍जीरियस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट 'ट्रंप टावर्स' को लॉन्‍च करेंगे। इसका निर्माण ट्रंप की कंपनी 'ट्रंप ऑर्गनाइजेशन' करेगी। राष्ट्रपति के बेटे इस कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। ट्रंप टावर्स गुरुग्राम की सबसे ऊंची इमारत होगी जिसे बनने में कम से कम 5 साल लगेंगे। ट्रंप ऑर्गनाइजेशन मुंबई, पुणे, कोलकाता और गुरुग्राम में चार रियल एस्टेट प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। 
 
ग्लोबल बिजनेस समिट में देंगे स्पीच 
दिल्ली में 23 और 24 फरवरी को होने वाले 'ग्लोबल बिजनेस समिट' के एक सेशन को डोनाल्ड ट्रंप जूनियर संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह कोलकाता, मुंबई और पुणे भी जाएंगे। जूनियर ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि भारत के साथ रिश्ते बनाने में उन्होंने एक दशक बिताया है और अब उनकी कंपनी को रिजल्ट दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि जूनियर ट्रंप की बहन इवांका ट्रंप भी भारत दौरे पर आई थीं। उन्होंने नवंबर में हैदराबाद में ग्‍लोबल एंटरप्रेन्‍योरशिप समिट में हिस्सा लिया था।  
 
अखबारों में जूनियर ट्रंप के एड 
कई भारतीय अखबारों में जूनियर ट्रंप के भारत आने के एड दिए गए हैं। जिसमें निवेशकों को ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया है। इतना ही भारतीय निवेशकों को ट्रंप जूनियर के साथ डिनर का न्योता भी ऐड के जरिए दिया गया है। 
 
भारत एक बेहतरीन देश 
भारत के दौरे पर आने से पहले ट्रंप जूनियर ने कहा - भारत एक बेहतरीन देश है, हमारे ब्रैंड ने कई सालों से यहां सफलता पाई है। यह ट्रिप हमारी अबतक की उपलब्धियों का सेलिब्रेशन है। शुक्रवार को होने वाली ग्लोबल बिजनस समिट में ट्रंप जूनियर स्पीच देंगे। इस समिट को 'रीशेपिंग इंडो-पैसिफिक टाइ्स का नाम दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं इसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे। 
 
विदेश नीति पर देंगे भाषण 
वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'ट्रंप टावर के बायर्स को राष्ट्रपति से मिलने का मौका जैसे ऑफर किए जाने की निंदा हो रही है, साथ ही इसे हितों के टकराव के रूप में भी देखा जा रहा है। ट्रंप जूनियर अपनी निजी बिजनस ट्रिप पर विदेश नीति पर भाषण देंगे, यह मामले को और पेचीदा बना देता है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »