20 Apr 2024, 06:43:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सांसद स्वामी की बिगड़ी तबीयत - संसद में गिरे, अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2018 2:29PM | Updated Date: Feb 9 2018 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शुक्रवार को राज्ससभा में ओडिशा से निर्दलीय सांसद ए वी स्वामी की तबीयत बिगड़ गई। ए वी स्वामी संसद परिसर में गिर गए जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभापति एम वेंकैया नायडू ने सुबह के स्थगन के बाद 12 बजे कार्यवाही शुरू होने से पहले स्वामी के अचानक गिरने के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह सदस्य को देखकर आए हैं और प्राथमिक उपचार तथा प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। 
 
गिरने का कारण पता नहीं
यह घटना शून्यकाल के दौरान सदन की कार्यवाही स्थगित किए जाने के बाद हुई। हालांकि अभी इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है कि स्वामी किस जगह पर और किस कारण से गिरे। 
 
2012 से उच्च सदन के सदस्य
तेदेपा सदस्यों के आन्ध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर किए गए हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित की गई थी। स्वामी अप्रैल 2012 से उच्च सदन के सदस्य हैं। विनोभा भावे के शिष्य रहे वह लंबे समय से समाजसेवा के कामों में लगे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »