29 Mar 2024, 18:36:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

भारत में घुसपैठ की तैयारी में 146 आतंकी, मंत्री हंसराज बोले- पाक..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2018 11:42AM | Updated Date: Feb 5 2018 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। राजौरी में पाकिस्तानी सेना की तरफ से किए गए सीजफायर के उल्लंघन में 4 भारतीय जवान शहीद हुए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्टस में यह बात सामने आई है कि इस फायरिंग की आड़ में पाकिस्तान काफी संख्या में आतंकियों को भारत में घुसपैठ करवा रहा है। 
 
भिम्बरगली में 77 आतंकी मौजूद
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक भिम्बरगली इलाके के पास ही 77 आतंकी मौजूद हैं, जो भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं। बाकी सेक्टरों की बात करें तो मेंढर सेक्टर में भी 42 आतंकी मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान नौशेरा सेक्टर से भी आतंकियों को भारत में घुसाना चाहता है, जहां 27 आतंकी तैनात हैं। कुल 146 आतंकियों को भारत में एंट्री कराने की कोशिश की जा रही है। 
 
पाक को माफ नहीं किया जा सकता
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने आज कहा कि पाकिस्तान को इसके लिए माफ नहीं किया जा सकता और उसे सबक सिखाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजौरी जिले के भिम्बर गली सेक्टर में पाकिस्तान ने शाम करीब 3.30 बजे सीजफायर को भारी गोलीबारी से तोड़ा। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »