28 Mar 2024, 16:15:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डोकलाम विवाद सुलझने के बाद तीन सितंबर को चीन जाएंगे मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2017 2:13PM | Updated Date: Aug 29 2017 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन सितंबर से सात सितंबर तक चीन और म्यांमार की यात्रा पर रहेंगे। डोकलाम विवाद के समाधान के एक दिन बाद आज यहां विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीन के शियामेन जाने के कार्यक्रम की घोषणा की।
इसके अनुसार श्री मोदी तीन से पांच सितंबर तक चीन के फुजियान प्रांत के शियामन में रहेंगे और नौवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन सहित कई देशों के नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात भी होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »