19 Apr 2024, 18:06:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमिताभ बच्चन ने पेश किया राष्ट्रगान का नया वर्जन, आप भी सुने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 4:40PM | Updated Date: Aug 12 2017 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज से ठीक दो दिन बाद भारत अपना 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। लेकिन इससे पहले केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने राष्ट्रगान का एक वीडियो लॉन्च किया है। इसमें बिग बी दिव्यांग बच्चों के साथ साइन लैंग्वेज में राष्ट्रगान प्रस्तुत करते नजर आ रहे हैं। इस तीन मिनट के वीडियो का निर्देशन अर्धसत्य और आक्रोश जैसी फिल्में बनाने वाले फिल्मकार गोविंद निहलानी ने किया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में दिल्ली का लाल किला भी नजर आ रहा है और इसमें अमिताभ इन बच्चों के साथ बैठकर राष्ट्रगान प्रस्तुत करते दिखाई दे रहे हैं। 
 
बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन ने मूक-बधिर लोगों के लिए सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान का एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया है। अमिताभ ने ट्विट पर राष्ट्रगान का लिंक शेयर करते हुए लिखा - 'देश का गौरव ... और मेरा सौभाग्य । इतने सारे 'दिव्यांग' के बीच , एक 'विकलांग' - मैं। 
 
इस वीडियो के माध्यम से देशभर के मूक-बधिरों ने राष्ट्रगान को पहली बार समझा और इसको अपनी भाषा में गाने की कोशिश की। इस साइन लैंग्वेज वीडियो में अमिताभ बच्चन ने ऐक्ट किया है। राजपथ पर लालकिले के पास शूट हुए इस वीडियो में डिसएबल्ड बच्चे भी हैं, जिन्होंने अमिताभ के साथ जन-गण-मन को गुनगुनाया है। 
 
बता दें कि इस वीडियो का टाइटल है 'साइन लैंग्वेज राष्ट्रगान विद अमिताभ बच्चन', इस गाने का कॉनसेप्ट सतीश कपूर ने किया है। इस वीडियो का डायरेक्शन गोविंद निहलानी ने किया है। अमिताभ बच्चन की इस वीडियो को देखने के बाद आपको एक बार जरूर ये एहसास होगा कि इन जरूरतमंद बच्चों के लिए समाज को कुछ करना चाहिए। बता दें कि अमिताभ इससे पहले भी फिल्म ब्लैक में साइन लैंग्वेज में एक्ट कर चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »