25 Apr 2024, 05:36:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आठ महीने के बच्चे को फ्रिज में किया बंद, देखें ये खतरनाक वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 3:22PM | Updated Date: Aug 12 2017 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्टन। अमेरिका के मैसचुसेट्स में दो लड़कियों ने आठ महीने के एक बच्चे को रेफ्रिजरेटर में बंद कर दिया। एक स्नैपचैट वीडियो से यह मामला सामने आया। वीडियो देखने के बाद किसी ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। इस वीडियो में दोनों लड़कियां एक रेफ्रिजरेटर के अंदर बच्चे को बंद करती दिख रही हैं। दोनों लड़कियों पर बच्चे को नुकसान पहुंचाने और उस पर हमला करने का आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।  
 
इस वीडियो में एक बेबीसिटर रेफ्रिजरेटर की दराज में इस नवजात बच्चे को लिटाती है और बाय बोलते हुए उसका दरवाजा बंद कर देती है। रेफ्रिजरेटर में बंद बच्चे की रोती हुई आवाज भी सुनाई दे रही है।दोनों आरोपी लड़कियां नाबालिगपुलिस ने दोनों आरोपियों की उम्र का खुलासा नहीं किया है। इन दोनों को एक जूवेनाइल कोर्ट के सामने पेश किया गया। चूंकि दोनों आरोपी लड़कियां नाबालिग हैं, इसीलिए पुलिस विभाग ने इनके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है।
 
डेनवर पुलिस के प्रमुख ने बताया कि विभाग को इस वीडियो की जानकारी मिली थी। किसी ने पुलिस को बताया था कि एक वीडियो में दो लड़कियां एक छोटे बच्चे को रेफ्रिजरेटर में बंद करती दिख रही हैं। पुलिस ने बताया कि बच्चा अब बिल्कुल ठीक है और अपने परिवार के साथ है। बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि जो दोनों लड़कियां बेबीसिटिंग कर रही थीं, उनमें से एक उनकी भांजी थी और दूसरी उसकी सहेली थी। 
युवती बोली, देखो यह तो बिल्कुल ठीक है...
वीडियो में एक युवती, उस बच्चे को पकड़कर बोलती सुनाई देती है, देखो, यह तो बिल्कुल ठीक है। सोमवार को डेनवर पुलिस के पास इस मामले की शिकायत गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये दोनों नाबालिग हैं। इन पर बच्चे को खतरे में डालने और उस पर हमला करने का आरोप है। 
 
सदमे में है बच्चे की मां...
बच्चे की मां ने कहा, मैं बहुत ज्यादा डर गई। मैं सदमे में आ गई। जो भी हुआ उससे मैं सहम गई हूं। अब मैं किसी को भी अपने बच्चे के नजदीक नहीं आने देना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा, मुझे पता है कि मेरी भानजी और उसकी सहेली मेरे बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाते। उनका यह मकसद नहीं रहा होगा। मुझे लगता है कि यह केवल उनकी मूर्खता और बचकानापन था। मैं अब अपनी जिंदगी में फिर कभी अपने बच्चे को इन दोनों लड़कियों के साथ नहीं छोड़ूंगी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »