19 Apr 2024, 05:49:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में भूकंप, 13 लोगों की मौत, 175 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2017 3:22PM | Updated Date: Aug 9 2017 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के दक्षिण पश्चिम में स्थित सुदूर पर्वतीय सिचुआन प्रांत में कल आए जबरदस्त भूकंप में छह पर्यटकों समेत 13 लोगों की मौत हो गई है तथा 175 अन्य घायल हुए हैं। प्रांतीय सरकार ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर 7.0 की तीव्रता वाले इस भूकंप में छह पर्यटकों समेत 13 लोगों की मौत हो गई और 175 अन्य घायल हुए हैं जिनमें से 30 की हालत गंभीर है। भूकंप के कारण हुए एक भूस्खलन में 100 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं।
 
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र ग्वांग्यान प्रांत से 200 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। यह स्थान प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जियुझाईगु नेचर रिजर्व के पास है। इससे पहले भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई गई थी।
 
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने प्रांतीय प्रशासन के हवाले से बताया कि भूकंप के खतरों को देखते हुए 31500 पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भूकंप के कारण एक होटल की छत गिर जाने से बड़ी संख्या में लोग फंस गये थे जिनमें से लगभग 2800 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हताहत पर्यटकों की नागरिकता का अब तक पता नहीं चल सका है। जियुझाइगु विदेशी पर्यटकों की तुलना में चीन के पर्यटकों के बीच अधिक लोकप्रिय है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »